भारत के राष्ट्रपतियों की सूची – भारत के राष्ट्रपति (President Of India) भारत गणराज्य के प्रमुख होते हैं। भारत देश के राष्ट्रपति भारतीय सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ होते हैं।

संविधान में 42वें संशोधन अधिनियम द्वारा, यह अनिवार्य कर दिया गया था कि राष्ट्रपति को हमेशा प्रधान मंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद की सलाह के तहत काम करना चाहिए।

फिर, 44 वें संशोधन अधिनियम के तहत, राष्ट्रपति को कैबिनेट को अपनी सलाह पर पुनर्विचार करने के लिए कहने का अधिकार दिया गया था। लेकिन सलाह पर पुनर्विचार के बाद उन्हे उसके अनुसार कार्य करना चाहिए।

भारत के राष्ट्रपति का चुनाव एक “इलेक्टोरल कॉलेज” द्वारा किया जाता है जिसमें लोकसभा, राज्य सभा और राज्य विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं। राष्ट्रपति जी को प्रतिमाह 5 लाख रुपये प्रति वेतन का भुगतान दिया जाता है। उन्हे एक आधिकारिक निवास भी प्रदान किया जाता है और वह कई अन्य भत्तों और कई अन्य सुविधाओं का हकदार होते है।

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची

नीचे हमने भारत वर्ष के सभी राष्ट्रपतियों (List of President in India) की सूची दी है।

क्रम संख्यानामकाल
1डॉ राजेंद्र प्रसाद1950   –  1962
2डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन1962   –  1967
3डॉ. जाकिर हुसैन1967   –  1969
वराहगिरी वेंकट गिरि1969  –  1969
मो. हिदायतुल्लाह1969  –  1969
4वराहगिरी वेंकट गिरि1969  –  1974
5फखरुद्दीन अली अहमद1974  –  1977
बासप्पा दानप्पा जट्टी1977  –  1977
6नीलम संजीव रेड्डी1977 –  1982
7ज्ञानी जैल सिंह1982  –  1987
8रामास्वामी वेंकटरमन1987  –  1992
9शंकर दयाल शर्मा1992   –  1997
10कोचेरील रमन नारायणन1997  –  2002
11डॉ. अवुल पकीर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम2002  –  2007
12प्रतिभा पाटिल2007 –  2012
13प्रणब मुखर्जी2012 -2017
14श्री राम नाथ कोविंद2017  –  2022
15श्रीमती द्रौपदी मुर्मू2022 – वर्तमान

अन्य पोस्ट आपको जरूर पसंद आएगा

मित्रों, आशा है कि आपको यह पोस्ट “भारत के राष्ट्रपतियों की सूची” पोस्ट पसंद आई होगी। इसे दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें। आप नवीनतम अपडेट के लिए  Instagram  पर भी हमें फ़ॉलो कर सकते हैं। धन्यवाद।