पर्यावरण दिवस

पूरे विश्व मे हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिन को पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण करने हेतु पूरे विश्वभर में मनाया जाता है।

एक दिन पर्यावरण की रक्षा हेतु दिवस मनाने से कुछ नहीं होने वाला लेकिन इस दिवस को मनाने का कारण हर किसी को पर्यावरण का महत्व समझना और पर्यावरण की सुरक्षा हेतु प्रोत्साहित करना है।

आज जब हर ओर टेक्नॉलजी और साइंस को महत्व दिया जाता है, हमारे जीवन के हर पल मे टेक्नॉलजी ने जगह बना ली है , इसके साथ ही यह भी आवश्यक है की हम अपने पर्यावरण की सुरक्षा करें। बिना पर्यावरण संरक्षण के स्वस्थ रहना या की ये कहें की जीवित रहना भी मुश्किल है।

Vishwa Paryavan Diwas

Vishwa Paryavan Diwas

विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास

विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र द्वारा सन् 1972 में किया गया था। वर्ष 1972 मे संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 5 जून से 16 जून तक विश्व पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया गया था। उसके बाद ही संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा हर वर्ष 5 जून को Vishwa Paryavan Diwas मनाने का निर्णय लिया गया था। वर्ष 1974 में पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। आज विश्व पर्यावरण दिवस को 120 से भी अधिक देशों द्वारा हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है

World Environment Day को मनाने का कारण पर्यावरण को सुधारने हेतु जरूरी कदम उठाना और आम लोगों को भी पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करना है। यह दिवस बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए सब ओर जागरूकता बढ़ाना और विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना और उस अनुसार कदम उठाना है।

Vishwa Paryavan Diwas का आयोजन हर वर्ष संयुक्त राष्ट्र के द्वारा घोषित की गई विशेष थीम या विषय पर आधारित होती है और हर वर्ष इसका आयोजन स्थल विश्व के अलग अलग देशों मे निर्धारित किया जाता है। यह दिवस, पृथ्वी की सुन्दरता को बनाए रखने और प्रकृति के संरक्षण की दिशा मे किया गया एक सकारात्मक पहल है। हम लोगों को सिर्फ इस एक दिन ही नहीं बल्कि पूरे सालभर इस कार्यक्रम के उद्देश्यों को ध्यान में रखना चाहिए। हमारा कर्तव्य भी है अपने पर्यावरण की रक्षा हेतु सशक्त कदम उठाना।

अगर हम वृक्षारोपण करें और अपने आसपास साफ-सफाई का ख्याल रखे, रोजमर्रा की जिंदगी मे पानी की बचत करें, बिजली का कम प्रयोग करें, जैविक और स्थानीय खाद्य पदार्थों का उपयोग करें, तो बहुत हद तक हम पर्यावरण का ख्याल रख सकते है। हमारे जीवन के लिए हम इसी प्रकृति पर आश्रित है। यही प्रकृति तो हमें जीवनदायनी oxigen देती है। हम अपने जीवन के लिए, अच्छे स्वस्थ के लिए इसी पर तो निर्भर है। यही हमारा घर है, यही हमारा संसार है तो हमें इसका ख्याल रखना ही होगा।

विश्व पर्यावरण दिवस का थीम

World Environment Day को मनाने के लिए हर वर्ष एक थीम रखी जाती है। इस वर्ष (2021) Vishwa Paryavan Diwas की थीम है पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली (Ecosystem Restoration)।

Vishwa Paryavan Diwas Suvichar

पर्यावरण दिवस 1

विश्व-पर्यावरण-दिवस_5th_जून

विश्व-पर्यावरण-दिवस_5th_जून

World-Environment-Day_Thoughts

World-Environment-Day_Thoughts

पढ़ें हिन्दी मे प्रेरक Quotes

हम सब को पर्यावरण के लिए काम करना चाहिए। आईये इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सब मिलकर शपथ लेते है अपने पर्यावरण की रक्षा करने का।