भारत का स्वतंत्रता दिवस
भारतवर्ष मे हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। भारत 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटिश साम्राज्य के शासन से मुक्त हो गया। और इसलिए प्रकार 15 अगस्त को पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हमारे देश का राष्ट्रीय अवकाश / त्योहार है।
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम
15 अगस्त 1947 को, भारत के पहले प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू ने नई दिल्ली में लाल किले के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज यानी “तिरंगा” उठाया। और इस प्रकार हर साल इस त्योहार की शुरुआत लाल किले पर देश के प्रधानमंत्री द्वारा ध्वजारोहण के साथ की जाती है, जिसके बाद हमारे राष्ट्रगान यानी “जन गण मन” का गायन होता है।
यह राष्ट्रीय त्योहार ध्वजारोहण समारोहों, देशभक्ति गीतों, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री इस शुभ अवसर पर देश को भाषण देते हैं। 15 अगस्त, एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय दिवस के रुप में जाना जाता है, और हम हर वर्ष इस दिन को आजादी के दिन के रुप में उत्साहपूर्वक मनाते हैं। इस राष्ट्रीय पर्व को सभी सरकारी संस्थानों, स्कूलों और बाजारों में धूम धाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर हम अपने देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते है और कृतज्ञता व्यक्त करते है। देश के कोने कोने में हर जगह आपको देशभक्ति वाले गानों की आवाजें सुनाई देती हैं।
स्वतंत्रता दिवस का इतिहास
भारत में स्वतंत्रता दिवस अंग्रजों के शासन से भारत की आजादी की खुशी में मनाया जाता है, और गणतंत्र दिवस संविधान को लागू करने के लिये मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस भारत का एक अति-प्रमुख राष्ट्रीय पर्व है जो हर वर्ष 15 August को मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के तीन प्रमुख राष्ट्रीय अवकाशों में से एक है (1. स्वतंत्रता दिवस 2. गणतन्त्र दिवस और 3. गांधी जयंती )
1947 में 15 अगस्त को भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी। स्वतंत्रता दिवस के बारे में एक दिलचस्प तथ्य यह भी है कि वर्ष 1930 और 1947 के बीच, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस मनाया, जिसे आज गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
जरुर पढ़े >>
- स्वतंत्रता सेनानियों के जोशीले नारे
- जीवन के अनमोल विचार हिंदी में – Life Quotes in Hindi
- दोस्ती के सुंदर कओटस – Friendship Quotes in Hindi
- शिवाजी महाराज के जोशीले Quotes – Shivaji Maharaj Hindi Quotes
- अपने शाम को अच्छा बनाएं शुभ संध्या सुविचार के साथ
गातें है हम गाथा उनके बलिदान की , लाज रखी है जिन्होंने इस देश के आन की,
स्वतंत्र कराया जिन्होंने भारत माता को , सत-सत नमन् उन शहीद जवान को |

भारत का स्वतंत्रता दिवस
Wish you all a very happy Independence Day….. Jai Hind Jai Bharat
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ….जय हिन्द जय भारत

भारत का स्वतंत्रता दिवस
Ye Bhi Jarur Dekhen
आशा है आपको यह पोस्ट ” भारत का स्वतंत्रता दिवस ” जरूर अच्छा लगा होगा। Smiling Expert ke YouTube handle ko Jarur follow karen Doston. Thanks
FAQ
भारत 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटिश साम्राज्य के शासन से आजाद हुआ था।
भारतव मे प्रतिवर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। भारत 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटिश साम्राज्य के शासन से मुक्त हुआ था इसलिए प्रकार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है।
भारत देश 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटिश साम्राज्य के शासन से आजाद हुआ था इसलिए हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हमारे राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया जाता है। हर वर्ष 15 August को Swatantrata Diwas के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री लाल किले के प्राचीर से ध्वजारोहण करते हैं।
हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं जबकि गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ध्वज फहराते हैं।
ध्वजारोहण और झंडा फहराने में अंतर
जब झंडे के रस्सी को पकरकर नीचे से ऊपर की ओर खींचा जाता है, तो उसे ध्वाजारोहण कहते हैं। स्वतंत्रता दिवस में ध्वजारोहण किया जाता हैं।
गणतंत्र दिवस के दिन ध्वज को ऊपर बंधा जाता है और बाद में रस्सी को खींचकर झंडा फहराया जाता है।
Swatantrata Diwas पर प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं और गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति ध्वज फहराते हैं।