होली (Holi) होली भारत के सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है। यह “फाल्गुन के पूर्णिमा दिवस” पर मनाया जाता है, जिसे हिंदी में “फाल्गुन पूर्णिमा” कहा जाता है, जो अकसर मार्च महीने के शुरुआत में आता है।

होली, रंग, खुशी और प्यार का त्योहार है। इस दिन लोग एक-दूसरे से मिलते हैं और एक-दूसरे के चेहरे पर “गुलाल और अबीर” लगाते हैं और “होली मुबारक” की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करते हैं। मस्ती और खुशी का यह त्योहार सामाजिक अंतर को पाटता है और लोगों को एक-दूसरे के अधिक करीब लाता है। “रंग-गुलाल-पिचकारी-हाथखेली और गुझिया, मिठाई ” इस त्योहार का मुख्य आकर्षण हैं।

होली को बुराई  पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। होली के दिन की पूर्वसन्ध्या पर होलिका दहन किया जाता है। “होलिका दहन” के इस त्योहार से संबंधित एक प्राचीन धार्मिक हिंदू कहानी है।

राक्षसों के राजा, “हिरणकश्यप” अपने बेटे “प्रहलाद” को मारना चाहते थे, जो भगवान विष्णु के भक्त थे। इस उद्देश्य के लिए उन्होंने अपनी बहन, “होलिका” की मदद ली। होलिका को एक जादुई शक्ति प्राप्त थी जो उसको आग में जलने से बचाता था। हिरणकश्यप के कहने पर प्रहलाद को मारने के लिए वह प्रहलाद को गोद में लेकर आग पर बैठ गई, लेकिन जैसे ही आग दहकी, एक अदृश्य शक्ति ने प्रहलाद को बचा लिया लेकिन होलिका आग से बच न सकी और खुद ही आग मे जलकर भष्म हो गई। उस आग से प्रहलाद को जरा सा भी नुकसान नहीं हुआ। उसके बाद भगवान विष्णु ने प्रकट होकर हिरणकश्यप का वध किया। उस दिन से “होलिका दहन” की परंपरा है।

होली मुख्य रूप से दो दिवसीय त्योहार है जो फाल्गुन पूर्णिमा की रात में “होलिका दहन” के साथ शुरू होता है और अगले दिन रंगों के साथ होली का उत्सव होता है। होलिका दहन अलाव की रोशनी के रूप में मनाया जाता है जहां लोग इकट्ठा होते हैं और गाते और नृत्य करके आनंद लेते हैं। यह पर्व मुख्य रूप से भारत, नेपाल और हिंदू आबादी वाले अन्य प्रमुख देशों में मनाया जाता रहा है। हालांकि आजकल होली पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है।

होली की शुभकामनाएं

होली की शुभकामनाएं

Smiling Expert” आप सभी को एक बहुत ही खुशहाल और समृद्ध होली की शुभकामनाएं देता है … सुरक्षित रंगों के साथ होली के त्योहार को मनाए और परिवार और दोस्तों के साथ पूरी तरह से आनंद लें …

आपको रंगों के त्योहार की शुभकामनाएं।।।। खुश रहें और आनंद ले!

holi thought in hindi

holi thought in hindi

Related- Holi Wallpapers-Quotes-Messages

Smiling Expert Wishes You All A Very Very Happy & Prosperous Holi … Play with safe colors and enjoy the fullest…

Happy Holi … Enjoy !