आइये जानने की कोशिश करते है कि Smart Work किसे कहते हैं और कैसे करें स्मार्ट वर्क

Smart Work किसे कहते हैं

दोस्तों काम तो हम सभी करते है। बच्चे अपनी पढाई करते है और बड़े अपना काम करते है। जब हम छोटे थे उस समय में सुना करते थे की खूब मेहनत करो। बिना मेहनत के कुछ नहीं होने वाला, बात सही भी है परन्तु बड़े होकर एक बात तो समझ में आ गयी की मेहनत तो करना चाहिए लेकिन सिर्फ मेहनत से काम नहीं चलने वाला। क्योंकि दोस्तों अगर सिर्फ मेहनत ही सफलता मिलने का आधार होता तो जो मजदूरी करतें है या रिक्शा चलाने वाले लोग या फिर खेतों में काम करने वाले किसान सबसे ज्यादा सफल होते। पर हम सब जानते है की ऐसा नहीं होता। ज्यादातर मेहनत मजदूरी करने वाले सफल नहीं हो पाते।

इसलिए ये बात बहुत अच्छे से समझ में aa गयी है मुझे की मेहनत करना तो बहुत जरुरी है पर मेहनत के साथ साथ दिमाग भी लगाना पड़ेगा, मतलब की करना पड़ेगा “स्मार्ट वर्क“. तो दोस्तों मेहनत के साथ साथ दिमाग भी लगाओ तभी कुछ अच्छा किया जा सकता है। यानी की सिर्फ शारीरिक मेहनत (Hard Work) नहीं बल्कि सफलता के लिए करना चाहिए सोच समझ के काम (Smart Work).

सरल भाषा में कोई भी काम जो पूरी मेहनत और साथ ही सोच समझ के दिमाग लगा कर किया जाये उसको हम स्मार्ट वर्क कहेंगे।

स्मार्टवर्क क्यों जरुरी है ?

इस प्रतिस्पर्धी दुनिया में एक एक दिन बहुत महत्वपूर्ण है यदि कड़ी मेहनत और दिमाग लगाकर कुछ किया जाये तो हम दुनिया में कुछ भी हासिल कर सकते हैं।

स्मार्टवर्क क्यों जरुरी है ?

स्मार्टवर्क क्यों जरुरी है ?

हम सभी परीक्षा या नौकरी के लिए फॉर्म भरते है। पहले हम क्या करते थे,जा कर बैंक या सम्बंधित ऑफिस में घंटो लाइन में खड़े रहते थे फिर जा कर फॉर्म भर पाते थे। परन्तु अब यहाँ हमलोग स्मार्ट हो गये है। पहले घंटो लगते थे अब मुश्किल से पांच मिनट। अब वही फॉर्म हम कंप्यूटर और इन्टरनेट के मदद से पांच मिनट में भर लेते है। इसका फायदा यह होता है की यह हमारा बहुत समय बचाता है शेष समय हम दूसरे उद्देश्य के लिए उपयोग कर पाते हैं।

किसान कितना मेहनत करते है दिन रात, पर आज भी उनकी स्थिति अच्छी नहीं है। इसका कारण यही है की संसाधनो की कमी के कारण वो शारीरिक मेहनत तो बहुत करते है पर स्मार्ट वर्क नहीं कर पाते। आज इतनी सारी तकनीके आ गयी है की अच्छी प्रकार के खाद और मशीनों की मदद से किसान कम मेहनत और कम समय लगाकर भी ज्यादा अच्छा पैदावार पा सकते है। कुछ किसान ऐसा कर भी रहें है।

Smart Work का मतलब यह नहीं है कि आप मेहनत न करें। Smart Work का मतलब है अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रयोग करते हुए मेहनत करना, जिससे जल्दी और बेहतर परिणाम प्राप्त हो।

नीचे देखतें है स्मार्टवर्क करने के कुछ फायदे

1. स्मार्ट work से आप किसी भी काम का बेहतर परिणाम पा सकते है।

2. स्मार्ट वर्क से आप काफी कम समय में काम को कर पाते है।

3. Smart Work करने से आपके काफी समय की बचत होती है और वह समय आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ व्यतीत कर सकते है।

4. स्मार्ट work करने वाले लोगो इस भागदौड़ वाली जिन्दगी में भी तनाव (stress) से बचे रहते है।

स्मार्ट वर्क कैसे करें?

दोस्तों स्मार्टवर्क करने का सिंपल सा फार्मूला है, कोई भी काम सोच समझ के किया जाएँ। आप कोई भी काम कर रहे है सबसे पहले तो उस काम को अच्छे से समझे। उस काम के लिए अपने आपको तैयार करें, पूरी प्लानिंग करें। उसके बाद खूब मेहनत और साथ में अपना दिमाग लगाकर स्मार्ट वर्क करें। स्मार्टली वर्क करेंगे हम तो ज्यादा सफलता जरुर मिलेगी। तो दोस्तों सफल होने के लिए करें स्मार्टवर्क। आइये जानते है स्मार्ट वर्क कैसे करें?

1. कोई भी काम करने से पहले उस काम के बारे में जाने फिर पूरी प्लानिंग करके काम शुरू करें।

2. अपना दिन भर का एक समय सारिणी बनाये और उसके हिसाब से काम करने की कोशिश करें।

3. अगर कोई काम शुरू करें तो पुरे दिल से और खुश होकर उनको करने की कोशिश करें।

जाने – खुश रहने के लिए हमें क्या करना चाहिए

4. आप जो भी काम कर रहे है उस काम को करने के जो माहिर हो यानि उस काम के जो expert हो उनसे मदद लें। इससे एक तो आप काम थोड़े आसानी से कर पाएंगे और आपकी knowledge भी बढ़ेगी।

5. आप जैसे अभी तक काम करते aa रहे है उसमे बदलाव लेन की कोशिश करें। इससे एक तो काम में नयापन आयेगा और आपको हो सकता है कुछ आसानी हो काम को करने में।

6. फोकस बहुत जरुरी है कोई भी काम करते समय। जो भी काम करें उसमे आपना दिलोजान लगा दे। उस काम को पूरी ईमानदारी और फोकस (धयान देकर) के साथ करें।

इस सब के साथ ही साथ यह भी बहुत महत्वपूर्ण है की आपको अपने काम और संबंधों के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए। अब के समय में केवल आपका काम आपको स्मार्ट नहीं बनाता है बल्कि आपके स्मार्ट दोस्त और स्मार्ट कर्मचारी और परिवार के लोग सब आपकी मदद करते है। जब आप सबकुछ स्मार्टली करेंगे तब होगा असली स्मार्टवर्क।

दोस्तों उम्मीद करता हूँ यह Article “कैसे करें स्मार्ट वर्क” आपको जरुर पसंद आया होगा। Comment के द्वारा बतायें। आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का हम स्वागत करते है। प्लीज Share करें और हमसे जुड़े रहने की लिए जरुर Subscribe करें। धन्यवाद