भारत के प्रधानमंत्री – क्रमबद्ध सूची

 

भारत के प्रधानमन्त्री

भारत गणराज्य के प्रधानमन्त्री का पद बहुत ही महत्त्वपूर्ण पद है, क्योंकि प्रधानमंत्री ही संघ कार्यपालिका का प्रमुख होता है। वह भारत सरकार के कार्यपालिका का प्रमुख होता है और सरकार के कार्यों के लिए संसद के प्रति जवाबदेह होता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 74 के अनुसार, प्रधानमन्त्री केंद्र सरकार के मंत्रिपरिषद् का प्रमुख और राष्ट्रपति का मुख्य सलाहकार होता है।

 

भारत के संविधान में राष्ट्रपति को देश का राष्ट्रप्रमुख घोषित किया गया है और मूल रूप से शासनतंत्र की सारी शक्तियां राष्ट्रपति में निहित है। लेकिन संविधान यह भी कहता है कि राष्ट्रपति इन अधिकारों का प्रयोग अपने अधीनस्थ अधकारियों की सलाह पर करेगा। तथा संविधान द्वारा राष्ट्रपति के सारे कार्यकारी अधिकारों को प्रयोग करने की शक्ति, लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित, प्रधानमन्त्री को दी गयी है।

 

भारत का कोई भी बालिग नागरिक प्रधानमंत्री बन सकता है क्यूंकि प्रधानमंत्री की योग्यता के सम्बन्ध में संविधान में कोई स्पष्ट व्याख्या नहीं दिया गया है , लेकिन इतना अवश्य वर्णित है कि प्रधानमंत्री लोकसभा में बहुमत प्राप्त दल का नेता होगा। अनुच्छेद 75 (5) के अनुसार संसद के किसी सदन का सदस्य न होने पर भी कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त हो सकता है। परन्तु उसे छ: माह के अन्दर संसद के किसी सदन का सदस्य बनना अनिवार्य है अन्यथा प्रधानमंत्री पद पर वो व्यक्ति नहीं रह सकता |

 

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची

 
भारत के प्रधानमंत्री – क्रमबद्ध सूची
 

क्रम शं. नाम कार्यकाल आरंभ कार्यकाल समाप्त

चुनाव क्षेत्र

01 जवाहरलाल नेहरू 15 अगस्त, 1947 27 मई, 1964 इलाहाबाद,उत्तर प्रदेश;
कार्यकारी गुलजारीलाल नंदा 27 मई, 1964 9 जून, 1964 मुंबई, महाराष्ट्र
02 लालबहादुर शास्त्री 9 जून, 1964 11 जनवरी, 1966 इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
कार्यकारी गुलजारीलाल नंदा 11 जनवरी, 1966 24 जनवरी, 1966 मुंबई, महाराष्ट्र
03 इन्दिरा गाँधी 24 जनवरी, 1966 24 मार्च, 1977 रायबरेली, उत्तर प्रदेश;
मेडक, आंध्र प्रदेश
04 मोरारजी देसाई 24 मार्च, 1977 28 जुलाई, 1979 सूरत, गुजरात
05 चौधरी चरण सिंह 28 जुलाई, 1979 14 जनवरी, 1980 बागपत, उत्तर प्रदेश
पुनःनिर्वाचित इन्दिरा गाँधी 14 जनवरी, 1980 31 अक्टूबर, 1984 रायबरेली, उत्तर प्रदेश;
मेडक, आंध्र प्रदेश
06 राजीव गाँधी 31 अक्टूबर, 1984 2 दिसम्बर, 1989 अमेठी, उत्तर प्रदेश
07 विश्वनाथ प्रताप सिंह 2 दिसम्बर, 1989 10 नवंबर, 1990 फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
08 चंद्रशेखर सिंह 10 नवंबर, 1990 21 जून, 1991 बलिया, उत्तर प्रदेश
09 नरसिम्हा राव 21 जून, 1991 16 मई, 1996 नंडयाल, आंध्र प्रदेश
10 अटल बिहारी वाजपेयी 16 मई, 1996 1 जून, 1996 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
11 एच डी देवगौड़ा 1 जून, 1996 21 अप्रेल, 1997 कनकपुरा; हसन, कर्नाटक
12 इंद्रकुमार गुज़राल 21 अप्रेल, 1997 19 मार्च, 1998 जलंधर, पंजाब
पुनःनिर्वाचित अटल बिहारी वाजपेयी 19 मार्च, 1998 22 मई, 2004 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
13 मनमोहन सिंह 22 मई, 2004 22 मई, 2009 असम राज्यसभा से
पुनःनिर्वाचित मनमोहन सिंह 22 मई, 2009 17 मई 2014 असम राज्यसभा से
14 नरेन्द्र मोदी 26 मई, 2014 अभी तक (वर्तमान प्रधानमंत्री ) वाराणसी, उत्तर प्रदेश,
वडोदरा, गुजरात

Read – Ministers Of India and Their Ministry