भारत का स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त

भारतवर्ष मे हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। भारत 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटिश साम्राज्य के शासन से मुक्त हो गया। और इसलिए प्रकार 15 अगस्त को पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हमारे देश का राष्ट्रीय अवकाश / त्योहार है।

15 अगस्त 1947 को, भारत के पहले प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू ने नई दिल्ली में लाल किले के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज यानी “तिरंगा” उठाया। और इस प्रकार हर साल इस त्योहार की शुरुआत लाल किले पर देश के प्रधानमंत्री द्वारा ध्वजारोहण के साथ की जाती है, जिसके बाद हमारे राष्ट्रगान यानी “जन गण मन” का गायन होता है।

यह राष्ट्रीय त्योहार ध्वजारोहण समारोहों, देशभक्ति गीतों, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री इस शुभ अवसर पर देश को भाषण देते हैं। 15 अगस्त, एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय दिवस के रुप में जाना जाता है, और हम हर वर्ष इस दिन को आजादी के दिन के रुप में उत्साहपूर्वक मनाते हैं। इस राष्ट्रीय पर्व को सभी सरकारी संस्थानों, स्कूलों और बाजारों में धूम धाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर हम अपने देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते है और कृतज्ञता व्यक्त करते है। देश के कोने कोने में हर जगह आपको देशभक्ति वाले गानों की आवाजें सुनाई देती हैं।

स्वतंत्रता दिवस के बारे में एक दिलचस्प तथ्य भी है। और तथ्य यह है कि वर्ष 1930 और 1947 के बीच, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस मनाया, जिसे आज गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

गातें है हम गाथा उनके बलिदान की , लाज रखी है जिन्होंने इस देश के आन की,

स्वतंत्र कराया जिन्होंने भारत माता को , सत-सत नमन् उन शहीद जवान को |

भारत का स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त

भारत का स्वतंत्रता दिवस

Wish you all a very happy Independence Day….. Jai Hind Jai Bharat

आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ….जय हिन्द जय भारत

Ye Bhi Jarur Dekhen

Smiling Expert ke YouTube handle ko Jarur follow karen Doston. Thanks