Bina Stress ke Jyada Kaam Kaise Karen . Doston पैसा एक ऐसी आवश्यक जरुरत जो अगर मानो तो कुछ भी नहीं पर ऐसे देखो तो सबकुछ पैसा ही है। बाकी जरूरतों को तो छोडिये अब तो एक गिलास साफ़ पानी के लिए भी आपको पैसा चाहिए।

अपनी जरूरतों के लिए, अपने परिवार के जरूरतों के लिए हम दिन रात मेहनत करते है क्योकि जितना मेहनत होगा हमारा, उतना ही पैसा कमाएंगे हम। सही भी है परन्तु इस पैसा कमाने के चाह में कब हम अपनी जरुरत, अपने शरीर की जरूरतों को भूल जाते है, हमे पता भी नहीं चलता! दिल रात सिर्फ काम काम और काम, सिर्फ पैसा और पैसा।

इस दिन-रात और ज्यादा से ज्यादा काम करने के वजह से हमारा शरीर सबसे ज्यादा तकलीफ उठाता है। सबसे पहले जो बीमारी होती है हममे से ज्यादातर लोगो को वो है तनाव ( stress )। कम वक़्त में ज्यादा से ज्यादा काम और कमाई की चिंता से ही शुरुवात होती है तनाव की। और फिर उसके बाद तनाव तो जैसे हमारा जीवन का एक अभिन्न अंग बन जाता है। कैसे कम करें इस स्ट्रेस को! कैसे बाहर आयें हम इस stressfull life से?

tension kaise dur kare

tension kaise dur kare

कैसे बचें तनाव से
आईये कुछ साधारण से उपाय जानते है की हम अपने जीवन में Bina Stress ke Jyada Kaam Kaise Karen.

1. सबसे पहले तनाव को कम करने का जो उपाय है वो है अपने शरीर को समय देना। रोज बस थोडा सा समय देना शुरु करें अपने शरीर को। थोडा सा व्यायाम, थोडा सा संगीत इत्यादि। सुबह सुबह 10-15 मिनट भी आपने दे दिया अपने शरीर को तो दिन भर आप अच्छा महसूस करेंगे।

2. सही समय-सारिणी बनाए अपने कार्य के लिए। अपने भोजन के लिए और अपने परिवार के लिए भी। कोशिश करें की वक़्त के सही उपयोग के लिए अपने २४ घंटे का एक समय-सारिणी बनाये। और उसको लागु करें अपने जीवन में।

3. अपने सभी कार्यो की एक सूची बनाये और फिर उसमे ये निर्धारण करें की ज्यादा आवश्यक कौन सा काम है। ऐसे ही सारे काम का निर्धारण करें अपनी प्राथमिकता के अनुसार ( list your priority ).

4. अपने सोच पर नियंत्रण रखे दोस्तों। अनावश्यक ही अपने अतीत को याद या भविष्य की चिंता करने से कुछ नहीं मिलने वाला, उलटे परेशान ही होंगे। इसलिए अपना पूरा फोकस अपने वर्तमान को दीजिये।

5. परिवार, दोस्तों और मनोरंजन के लिए जरुर समय निकाले। आप कितने भी थके हो थोडा देर परिवार के साथ या अपने प्रिय मित्रों के साथ गुजरिये। एक अलग ही ताकत और उत्साह का अनुभव होता है। बीच – बीच में मनोरंजन, संगीत, सोशल साइट्स इत्यादि के लिए भी समय निकालते रहें। लेकिन हाँ बहुत ज्यादा भी समय सोशल साइट्स इत्यादि में न दें। नहीं तो अपने आप को तनाव से मुक्त करने के चक्कर में internet की लत लगा बैठेंगे |

6. आप जिस भी काम को कर रहें है उसके बारे में ज्यादा से ज्यादा समझे। अपना पूरा फोकस दें और उसमे आनंद का अहसास करने की कोशिश करें। क्योंकि अगर काम को बोझ समझ कर करेंगे तो ज्यादा उत्साह से नहीं कर पाएंगे।

इसी तरह से योजनाबद्ध तरीके से आप अगर प्रयास करेंगे तो पाएंगे की आप आप के जीवन में तनाव (stress ) का नामोनिशान नहीं है। बस हँसते रहें हँसाते रहें। Smile Always. अगर आपकी नजर में कुछ और अच्छे विचार हो की tension kaise dur kare तो हमे जरुर बताइए।

chanakya quotes Hindi

chanakya quotes Hindi