क्या आप बंधे हुए है – हिन्दी Story

हमलोग बचपन से ही सुनते आये है की हम चाहे तो क्या नहीं कर सकते ! इंसान के लिए कुछ भी करना असंभव नहीं है। पर जब सही में जीवन में कुछ करने की बारी आती है तो हममे से कई सारे लोग ज्यादा कुछ नहीं कर पाते। क्या इसका कारण यह है की वो इस लायक नहीं होते ? नहीं वे लायक तो होते है पर वो ये जानते नहीं और वो यही मान लेते है की नहीं हम ये नहीं कर सकते। एक प्रेरक कहानी  जो मुझे प्रेरित करती है आपको भी बताता हूँ।

एक बार एक आदमी मेला घुमने गया । वह सर्कस भी हो रहा था । वह सर्कस के सारे जानवर रखे हुए थे। वह उसने देखा की एक किनारे पर 2-3 हाथियों को रस्सी से बांध के रखा गया था। उससे बड़ा आश्चर्य हुआ। उसने देखा कि हाथियों के अगले पैर में एक रस्सी बंधी हुई है, उसे इस बात का बड़ा अचरज हुआ की हाथी जैसे विशालकाय जीव लोहे की जंजीरों की जगह बस एक छोटी सी रस्सी से बंधे हुए हैं। ये जानते हुए भी की हाथी के लिए ये रस्सी कुछ भी नहीं था। हाथी जब चाहते तब अपने बंधन तोड़ कर कहीं भी जा सकते थे। पर उस आदमी को और ज्यादा आश्चर्य इस बात पर भी हो रहा था की हाथी भी शांति से खड़े थे।

उसने देखा की वही पास में महावत खड़ा है। उसने महावत से पूछा कि भला ये हाथी किस प्रकार इतनी शांति से खड़े हैं और भागने का प्रयास नही कर रहे हैं ?

देखें – स्वामी रामकृष्ण परमहंस के अनमोल वचन

महावत ने बताया – जब ये हाथी छोटे से थे तभी इनको जंगल से लाया गया था। उस समय इन हाथियों को इसी छोटे ही कमजोर रस्सियों से बाँधा जाता था। उस समय इनके पास इतनी शक्ति नहीं थी की इस बंधन को तोड़ सकें। बार-बार प्रयास करने पर भी रस्सी ना तोड़ पाने के कारण उन्हें धीरे-धीरे यकीन होता गया कि वो इन रस्सियों नहीं तोड़ सकते। और अब बड़े हो जाने पर भी उनका यह यकीन की वो यह रस्सी को नहीं तोड़ सकते, वेसे ही बना हुआ है।  इसलिए अब वो कभी इसे तोड़ने का प्रयास तक नहीं करते।

हम लोग भी तो उन्ही हाथियों की तरह मान लेते है की हम नहीं कर सकते । एक – दो बार हमे किसी चीज में असफलता मिली नहीं की हमारी सोच भी उन हाथियों की तरह हो जाती है, और हम प्रयास करना ही छोड़ देते है । हमलोग अपनी ही बनायीं हुई मानसिक जंजीरों में जकड़े-जकड़े पूरा जीवन गुजार देते हैं ।

तस्वीरों में देखें – शुभ रात्रि सुविचार

असफलता तो जीवन का एक हिस्सा है। निरंतर प्रयास करते  रहिये सफलता जरुर मिलेगी। अगर आपलोग भी उस हाथी की तरह किसी मानसिक जंजीर में बंधे हुए है तो एक प्रयास करिए दिल से। यकीन मानिये बंधन भी टूटेगी और आपको सफलता भी मिलेगी। क्या आप बंधे हुए है – हिन्दी Story शेयर जरुर करें।

क्या आप बंधे हुए है - हिन्दी Story

क्या आप बंधे हुए है – हिन्दी Story