अच्छे रिश्ते कैसे बनाये पर लेख।  अगर आप भी अपने रिश्ते को अच्छा बनाना चाहते है तो सबसे ज्यादा जो जरुरी है वो है आपस में एक दुसरे का सम्मान करना, केयर करना।

हम सब जानते है की जिस रिश्ते में प्यार और इज्जत होती है वो ही रिश्ता आगे तक जाता है। लेकिन अगर आपस में प्यार न हो या आप एक दुसरे की इज्जत ना करें तो फिर उस रिश्ते में खट्टास आने लगता है और फिर धीरे-धीरे वो रिश्ता खत्म होने लगता है।

किसी से भी रिश्ता टूटने की कोई एक नही बल्कि कई सारी वजहें होती हैं। अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको हमारा ये आर्टिकल “अच्छे रिश्ते कैसे बनाये” जरूर पढ़ना चाहिए। जब हम रिश्ते की बात करते है तो वो सिर्फ प्रेमी – प्रेमिका या पति-पत्नी के रिश्ते की ही बात नहीं बल्कि किसी भी अन्य रिश्ते पर भी ये बातें लागु होती है, जैसे पिता-पुत्र या भाई – भाई के रिश्ते इत्यादि में। दोस्तों चलिए कोशिश करते है आपको ये बताने की कि हम एक सक्सेसफुल रिलेशनशिप कैसे बनायें।

रिश्ते में रेस्पेक्ट (इज्जत) है जरूरी

किसी भी रिश्ते में अगर सबसे जरुरी कुछ है तो वो है आपस में एक दुसरे की इज्रजत। क्योंकि दोस्तों जिस रिश्ते में इज्जत नहीं होगी वो ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाता। अगर आप किसी से रिश्ते में है या उससे प्यार करते हैं या वो आपके साथ किसी भी रिश्ते में है तो इसका ये मतलब बिलकुल भी नहीं कि आप उनकी रेस्पेक्ट न करें।

अगर आप एक दुसरे की इज्जत करेंगे तो रिश्ता अच्छा रहने का ज्यादा चांस रहेगा। आप एक दुसरे की कद्र करेंगे। एक दुसरे की भावनावों का ख्याल रखेंगे। आज किसी भी रिश्ते के टूटने की सबसे बड़ी वजह रिश्ते में रेस्पेक्ट की कमी ही है। इसलिए आजसे ही अपने रिश्ते और रिश्तेदारों की इज्जत करनी शुरू कर दें।

आपस की समझ (Understanding)

सक्सेसफुल रिलेशनशिप कैसे बनायें

सक्सेसफुल रिलेशनशिप कैसे बनायें

रिश्ता कोई भी हो कभी अच्छा रहता है तो कभी थोड़ी बहुत खटपट होती रहती है। एक तरह से अगर देखा जाये तो कभी कभी मनमुटाव होना भी अच्छा होता है। मतलब वैसे भी हमेशा मीठा खाना किसको अच्छा लगता है। जैसे खाने का मजा मीठा और नमकीन दोनों में है वैसे ही रिश्ते में भी ये सब चलता रहता है। पर problem तब आती है जब मनमुटाव या खटपट ज्यादा होने लगे बैलेंस है तो ठीक है।

अगर दो लोगो के रिश्ते में आपस में अच्छी understading होगी तो वो कभी भी मनमुटाव को हद से ज्यादा नहीं बढ़ने देंगे। ये जरूरी नहीं की कोई आपको अपनी बात बार बार समझाएं तभी आप समझें। कई बार आपस की बात बिना कुछ कहे भी समझने की कोशिश करना चाहिए। आपस में समझ रहने से रिश्ता भी बना रहता है और प्यार भी।

रिश्ते को वक्त दें

successful relationship in hindi

successful relationship in hindi

कई बार ऐसा देखा गया है सब कुछ ठीक रहता है रेस्पेक्ट, अंडरस्टैंडिंग सब है पर लोग एक दुसरे को वक्त नहीं दे पाते और रिश्ते में धीरे धीरे दुरी aa जाती है। कई बार तो वक्त न दे पाना रिश्ते को पूरी तरह खत्म भी कर देता है।

इसलिए आप चाहे कितने भी ज्यादा व्यस्त रहतें हो अपने रिश्ते के लिए time निकाला कीजिये। समय देने से अगर आपका रिश्ता पहले से ही अच्छा है तो और गहरा रिश्ता बनेगा और अगर उतना अच्छा रिश्ता नहीं चल रहा तो वो भी धीरे धीरे ठीक होता चला जायेगा। आप देखेंगे की आपस में समय व्यतीत करने से धीरे धीरे आपकी सारी परशानियाँ कम होती जाएँगी।

झूठ न बोले

दोस्तों आज के इस मतलबी वक़्त में अच्छे रिश्ते की बहुत ज्यादा जरुरत है हमें। फरेबों की भीड़ में एक सच्चा रिश्ता आपको संभाल के रखता है। कई रिश्ते झूठ पर बनाये जाते है पर झूठ पर बने रिश्ते ज्यादा नहीं चलते। इसलिए अगर अगर आपको अच्छे रिश्ते बनाना है तो सबसे पहले झूठ बोलना छोडना होगा। बोला जाता है जिस झूठ से जिसका भला हो वो झूठ झूठ नहीं होता है, पर वो झूठ को हमेशा के लिए नहीं रखना चाइये। जब भी सही समय मिले तो अपने पार्टनर को सच जरुर बताएं।

Relationship Goals

Relationship Goals

दोस्तों अगर आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे तो आप भी अन्दर से खुश रहेंगे। अगर आपके आस पास के लोग  आप से खुश नहीं है तो आप भी खुश कहाँ रह पाएंगे। आपको रिश्ते ना सिर्फ घर के लोगो के साथ, बल्कि ज्यादा से ज्यादा लोगो के साथ अच्छे रखना चाहिए। अच्छे रिलेशन का आपके काम पर भी  बहुत असर होता है।

किसी को अगर खुश करना है तो उसके लिए सबसे पहले आपको खुश होना पड़ेगा। इसलिए अच्छे रिश्ते बनाने के लिए आपका खुश रहना बहुत जरुरी है। रिश्ते अच्छे बनाने के लिए पहले दुसरो को समझो और अच्छे से पेश आए। आप देखेंगे की इससे आपका लाइफ बहुत खूबसूरत हो जायगी।

हिंदी में जरुर पढ़े – जीवन सुविचार

पढ़े और जाने – चाणक्य नीति सुविचार

दोस्तों अगर आप खुश तो आपके लिए पूरी दुनिया खुश। आशा है कि हमारी दी गई ये टिप्स “अच्छे रिश्ते कैसे बनाये” आपके रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत कर देगा। धन्यवाद